2nd Pattern: Inverted Hammer Candle Kya Hai In Hindi
Inverted Hammer Candle Kya Hai: आज के इस वीडियो में हम बात करने वाले हैं Inverted Hammer Candle Kya Hai या Inverted Hammer Candlestick Pattern Kya Hai के बारे में। पिछले आर्टिकल में हमने Hammer Candle क्या है? के बारे में बताया था यदि आपने वो artical नहीं पढ़ा है तो आप वो artical भी पढ़ सकते हैं।
आज हम Inverted Hammer Candle Kya Hai को 3 पॉइंट्स में समझने की कोशिश करेंगे। इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आपको Inverted Hammer Candle kya hai के सारे douts clear हो जाएंगे। इतना ही नहीं आप लाइव चार्ट में भी Inverted Hammer Candle को पहचानने में भूल नहीं करोगे। हमारा पहला प्वाइंट है Inverted Hammer Candlestick Pattern Kya Hai?
1. Inverted Hammer Candle Kya Hai और यह कैसे दिखता है?
Inverted Hammer Candlestick Pattern एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है।Inverted hammer कैंडलेस्टिक यह बताता है कि sellers अब exit करने वाले हैं और Buyers Entry लेने वाले हैं जिसकी वजह से मार्केट की ऊपर जाने की संभावना है।
इस पैटर्न में एक सिंगल बुलिश कैंडल होता है जोकि लाल कलर का हो सकता है या हरा कलर का भी हो सकता है लेकिन इसमें कलर महत्व नहीं रखता है।
उदाहरण: यदि आपको कैंडलिस्टिक चार्ट में आपको कुछ ऐसा कैंडलिस्टिक बनता हुआ दिखाई दे जिसमें कैंडल की ऊपर की डंडी (shadow) कैंडल से दुगनी बड़ी हो तो इस कैंडल को हम Inverted Hammer Candle कहते हैं।
Inverted Hammer Candle आपको चार्ट पैटर्न में 4 तरह के देखने को मिल सकते हैं। जैसा कि हमने नीचे फोटो में दिखाए हैं। लेकिन इन चारों कैंडल्स का एक ही काम है।
2. Inverted Hammer Candlestick Pattern कब और कहां बनता है?
अब सवाल आता हे कि आप Inverted Hammer Candlestick Pattern कब और कहां बनता है और बनता है तो बुलिश कैंडल को कैसे पहचाना जाए तो आपको बता दें कि जैसा कि आपको ऊपर बताया गया था कि यह पैटर्न एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है जोकि डाउनट्रेंड के बाद बॉटम में बनता है।
लेकिन यह कैंडल अपट्रेंड के टॉप पर बनता है तो यह Inverted Hammer Candlestick Pattern का काम नहीं करता है बल्कि shooting star Candlestick Pattern का काम करता है। अब आपको bullish Inverted Hammer Candlestick Pattern को पहचानने के लिए इन 2 बातों का ध्यान रखना चाहिए।
पहला: यह बुलिश इनवर्टेड हैमर का काम तभी करता है जब मार्केट डाउनट्रेंड में चल रहा होता है और यह कैंडल डाउनट्रेंड के बॉटम में बने।
दूसरा: डाउनट्रेंड में कम से कम 7 लाल कैंडल बनना चाहिए तब ही यह कैंडल ठीक तरह से काम करता है। जितना अच्छा डाउनट्रेंड में इनवर्टेड हैमर लैंडलस्टिक बनता है उतना ही अच्छा यह बुलिश रिवर्सल देता है ।
3 . Inverted Hammer Candlestick Pattern पर ट्रेड कैसे लें?
यदि आपको Inverted Hammer Candlestick Pattern पर ट्रेड लेना है तो आपको इसके लिए पहले कंफर्मेशन कैंडलस्टिक का इंतजार करना चाहिए। यदि आप कंफर्मेशन कैंडलस्टिक के बारे में नहीं जानते हैं तो मैं आपको बताना चाहूंगा कि “Inverted Hammer Candlestick के high को ब्रेक करने वाले कैंडल को कंफर्मेशन कैंडलस्टिक कहते हैं।” जिसके बाद हमको एंट्री लेना चाहिए।
Inverted Hammer Candlestick का low हमारा stop loss होता है और अगला हमारा resistance level होगा। जैसा कि अभी अभी हमने बात की थी कि डाउनट्रेंड में जितना अच्छा इनवर्टेड हैमर कैंडल बनता है उतना ही अच्छा हमको बुलिश रिवर्सल देखने को मिलता है।
इसलिए आपको डाउनट्रेंड के अंतर्गत ही next target को select करना चाहिए।
Conclution
ट्रेडिंग करने के लिए ट्रेडर्स को ट्रेडिंग की अच्छी जानकारी होना बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन अच्छा ट्रेडर बनने के लिए आपको चार्ट के हर कैंडल की समझ होनी चाहिए। जोकि सीखने से ही मिल सकती है । आज के इस लेख में हमने ” Inverted Hammer Candle Kya Hai” के बारे में चर्चा की है।
आशा करता हूं कि आपको कैंडलेस्टिक का दूसरा पार्ट “2nd Pattern: Inverted Hammer Candle Kya Hai In Hindi ” पसंद आया होगा और इससे कुछ सीखने को मिला होगा। ऐसे ही इंट्रेस्टिंग जानकारी सबसे पहले पाने के लिए ब्लॉग को फॉलो कीजिए। इसके अलावा आप हमें Youtube Channel 👉 Bittoos Finance पर भी मिल सकते हैं ।


