Bullish Spinning Top Candlestick

7Th CANDLE: Bullish Spinning Top Candlestick Kya Hai

Bullish Spinning Top Candlestick Kya Hai? पूरी जानकारी हिंदी में

Bullish Spinning Top Candlestick: शेयर मार्केट में कभी-कभी एक छोटी-सी कैंडल भी बड़ी कहानी बता देती है। कई ट्रेडर लंबी हरी या लाल कैंडल पर ध्यान देते हैं, लेकिन असली संकेत अक्सर छोटी बॉडी वाली कैंडल में छिपे होते हैं। ऐसी ही एक महत्वपूर्ण कैंडल है Bullish Spinning Top Candlestick

अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग, स्विंग ट्रेडिंग या पोजिशनल ट्रेडिंग करते हैं, तो इस पैटर्न को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Bullish Spinning Top Candlestick Kya hai, यह कैसे बनती है, Bullish Spinning Top Candlestick kaise kaam karta hai, और इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें।

Bullish Spinning Top Candlestick Kya Hai?

Bullish Spinning Top Candlestick एक ऐसी कैंडल होती है जिसकी बॉडी छोटी होती है और ऊपर व नीचे दोनों तरफ लंबी विक (छाया) होती है। यह आमतौर पर डाउनट्रेंड के बाद दिखाई देती है और बाजार में अनिश्चितता (Indecision) को दर्शाती है।

सरल शब्दों में:

ओपन और क्लोज प्राइस एक-दूसरे के काफी करीब होते हैं।

हाई और लो के बीच अच्छा खासा अंतर होता है।

खरीदार और विक्रेता दोनों सक्रिय रहते हैं।

जब यह कैंडल गिरते हुए ट्रेंड के बाद बनती है और अगली कैंडल ऊपर की ओर ब्रेक देती है, तो इसे संभावित बुलिश रिवर्सल का संकेत माना जाता है।

संबंधित लेख:

हैमर कैंडलेस्टिक क्या है?

इनवर्टेड हैमर कैंडलेस्टिक क्या है?

मॉर्निंग स्टार कैंडलेस्टिक क्या है?

Bullish Spinning Top Candlestick क्यों महत्वपूर्ण है?

1. ट्रेंड रिवर्सल का संकेत

डाउनट्रेंड के बाद यदि यह कैंडल बनती है, तो यह संकेत दे सकती है कि बिकवाली कमजोर हो रही है।

2. बाजार में संतुलन

यह कैंडल दिखाती है कि खरीददार और विक्रेता बराबरी पर आ गए हैं।

3. एंट्री का अवसर

अगर अगली कैंडल बुलिश कन्फर्मेशन दे, तो ट्रेडर खरीदारी का अवसर ढूंढ सकते हैं।

Bullish Spinning Top Candlestick Kaise Kaam Karta Hai?

अब समझते हैं कि Bullish Spinning Top Candlestick kaise kaam karta hai

मान लीजिए किसी स्टॉक में लगातार गिरावट चल रही है। लेकिन अचानक एक दिन:

प्राइस नीचे खुलता है।

दिन में काफी ऊपर जाता है।

फिर नीचे आता है।

और आखिर में ओपन के आसपास बंद हो जाता है।

यह दर्शाता है कि:

विक्रेता का दबाव था।

लेकिन खरीदारों ने भी काफी जोर लगाया।

अंत में बाजार में असमंजस की स्थिति रही।

अगर अगले दिन:

कीमत ऊपर खुले

और पिछले हाई को पार करे

तो यह संकेत हो सकता है कि बुल्स (खरीदार) मजबूत हो रहे हैं।

Bullish Spinning Top की पहचान कैसे करें?

1. छोटी रियल बॉडी

ओपन और क्लोज लगभग बराबर स्थिति में होते हैं।

2. लंबी ऊपरी और निचली विक

यह दर्शाता है कि दोनों तरफ से प्राइस में खींचतान हुई है।

3. डाउनट्रेंड के बाद बनना

यह बहुत महत्वपूर्ण है। अपट्रेंड में इसका मतलब अलग हो सकता है।

एक उदाहरण से समझें

मान लीजिए XYZ कंपनी का स्टॉक लगातार 5 दिनों से गिर रहा है। छठे दिन:

ओपन: ₹500

लो: ₹480

हाई: ₹520

क्लोज: ₹505

यहां बॉडी छोटी है लेकिन हाई और लो के बीच बड़ा अंतर है। यह एक Bullish Spinning Top Candlestick हो सकती है।

अगर सातवें दिन स्टॉक ₹515 के ऊपर बंद होता है, तो यह बुलिश रिवर्सल का मजबूत संकेत बन सकता है।

Bullish Spinning Top का सही उपयोग कैसे करें?

1. कन्फर्मेशन का इंतजार करें

सिर्फ इस कैंडल के आधार पर कभी भी ट्रेड न लें। अगली कैंडल का इंतजार करें।

2. वॉल्यूम देखें

अगर इस कैंडल के साथ ज्यादा वॉल्यूम हो, तो संकेत मजबूत माना जाता है।

3. सपोर्ट लेवल पर ध्यान दें

यदि यह मजबूत सपोर्ट ज़ोन पर बनती है, तो सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

4. अन्य इंडिकेटर का उपयोग करें

RSI (ओवरसोल्ड ज़ोन)

MACD क्रॉसओवर

मूविंग एवरेज सपोर्ट

Bullish Spinning Top Candlestick पैटर्न के फायदे

जल्दी एंट्री का अवसर देता है

छोटे स्टॉप लॉस के साथ ट्रेड किया जा सकता है

इंट्राडे और स्विंग दोनों में उपयोगी

किन मार्केट में बेहतर काम करता है?

  • इक्विटी मार्केट
  • फॉरेक्स मार्केट
  • क्रिप्टो मार्केट
  • कमोडिटी मार्केट

जहां वॉल्यूम और वोलैटिलिटी मौजूद हो, वहां यह पैटर्न ज्यादा प्रभावी होता है।

सफल ट्रेडिंग के लिए प्रो टिप्स

हमेशा ट्रेंड की दिशा पहचानें।

सपोर्ट और रेजिस्टेंस को मार्क करें।

रिस्क मैनेजमेंट का पालन करें।

1:2 या 1:3 का रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो रखें।

बैकटेस्टिंग जरूर करें।

निष्कर्ष

Bullish Spinning Top Candlestick एक महत्वपूर्ण कैंडलस्टिक पैटर्न है जो बाजार में अनिश्चितता और संभावित बुलिश रिवर्सल का संकेत देता है। लेकिन इसे अकेले इस्तेमाल करना सही नहीं है। हमेशा कन्फर्मेशन, वॉल्यूम और अन्य तकनीकी संकेतकों के साथ इसका उपयोग करें।

अगर आप सही तरीके से समझकर और धैर्य के साथ इसका उपयोग करते हैं, तो यह आपके ट्रेडिंग निर्णय को मजबूत बना सकता है।

FAQ

1. Bullish Spinning Top Candlestick Kya hai?

यह एक कैंडलस्टिक पैटर्न है जिसकी बॉडी छोटी और दोनों तरफ लंबी विक होती है। यह संभावित बुलिश रिवर्सल का संकेत दे सकती है।

2. Bullish Spinning Top Candlestick kaise kaam karta hai?

यह बाजार में खरीदार और विक्रेता के बीच संतुलन दिखाता है। अगली बुलिश कैंडल मिलने पर रिवर्सल का संकेत मिल सकता है।

3. क्या इसे अकेले ट्रेड किया जा सकता है?

नहीं, हमेशा कन्फर्मेशन और अन्य इंडिकेटर के साथ उपयोग करना चाहिए।

4. यह पैटर्न किस टाइम फ्रेम में बेहतर काम करता है?

यह सभी टाइम फ्रेम में काम कर सकता है, लेकिन 1 घंटे, 4 घंटे और डेली चार्ट में ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है।

Dragonfly Doji Candlestick Kya Hai 

6th Candle: Dragonfly Doji Candlestick Kya Hai In Hindi

6th Candle: Dragonfly Doji Candlestick Kya Hai in Hindi

क्या आप जानते हे कि Dragonfly Doji Candlestick Kya Hai टेक्निकल एनालिसिस के पैटर्न में आपको Dragonfly Doji Candlestick के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यह कैंडल ट्रेडिंग के लिए बहुत मायने रखता है। 

पिछले आर्टिकल में हमने gravestone doji candlestick क्या होता है? के बारे में चर्चा की थी। जिसमें आपने gravestone doji के बारे में सीख था । 

यदि आपने अभी तक वो पोस्ट नहीं पढ़ा है तो उस पोस्ट को जरूर पढ़ लें। जैसा कि आज हम Dragonfly Doji Candlestick Kya Hai और यह कैसे काम करता है के बारे में जानने वाले हैं। तो आइए शुरू करते हैं।

 

ड्रैगनफ्लाई डोजी क्या होता है – Dragonfly Doji Candlestick Kya Hai 

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का एक बहुत ही खास कैंडलस्टिक होता हे। इस कैंडलस्टिक में कैंडल का open, high और close तीनों एक ही लेवल पर होते हैं। इसकी ऊपर की डंडी (shadow) बहुत छोटी होती हे या नहीं होती है। लेकिन नीचे की डंडी (shadow) काफी लंबी होती है। 

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक का पैटर्न यह दर्शाता है कि starting में बाजार में strang selling का pressure था परन्तु बाद में खरीददारों ने पूरी तरह से नियंत्रण ले लिया। इसके बाद प्राइस वापस उसी स्थिति में आकर close हो गैब्जहां से वो open हुई थी। 

जब भी ड्रैगनफ्लाई डोजी डाउनट्रेंड या सपोर्ट लेवल के पास बनती है तो bullish reversal के तरफ इशारा करती है इसका अर्थ ये होता हे कि आने वाले समय में price ऊपर जा सकती है। 

 हालांकि, सिर्फ एक कैंडल के आधार पर ट्रेड लेना बुद्धिमानी नहीं है, बल्कि आपको अगली कैंडल का इंतजार करना चाहिए और अगली कैंडल से confirmation, volume और overall trend को भी जरूर देखना चाहिए। इसके बाद ही ट्रेड लेना सही होता है। 

शीर्षक

आज आपने Dragonfly Doji Candlestick Kya Hai  के बारे में जाना है उम्मीद हे कि आपको आज का ये लेख पसंद आया होगा। अगले पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि spining top candlestick क्या होता है के बारे में। यदि आपने अभी तक हमें फॉलो नहीं किया हे तो ब्लॉग को फॉलो और दोस्तों को शेयर जरूर कर लें ताकि आपको हमारे ब्लॉग की नई अपडेट सबसे पहले मिल सके। 

Thank You….

Gravestone Doji Candlestick Kya Hai

5th Candle: Gravestone Doji Candlestick Kya Hai in Hindi 

5th Candle: Gravestone Doji Candlestick Kya Hai in Hindi 

क्या आप जानते हैं कि Gravestone Doji Candlestick Kya Hai यदि आप Trading सीख रहे हैं तो आपको Gravestone Doji Candlestick के बारे में जरूर जानना चाहिए क्योंकि Gravestone Doji Candlestick का सामना आपको कभी न कभी करना ही पड़ेगा। 

Gravestone Doji Candlestick Pattern का ही एक छोटा सा हिस्सा है। पिछले पोस्ट में आपने evening star क्या है? के बारे में विस्तार से जाना होगा। यदि आपने वो आर्टिकल नहीं पढ़ा हे तो जरूर पढ़ लें। 

यह पोस्ट candlestick Pattern का 5वाँ पोस्ट है जिसमें आप Gravestone Doji Candlestick Kya Hai और Gravestone Doji Candlestick कैसे काम करता है के बारे में जानने वाले हैं। इसलिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें। 

ग्रेवेस्टोन डोजी कैंडलस्टिक क्या है – Gravestone Doji Candlestick Kya Hai

Gravestone Doji का नाम जापान के लोगों ने रखा था। जिसका मतलब “कब्र का पत्थर” होता है। अब आपको कब्र का पत्थर के बारे में बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इसके बारे में पहले से ही जानते होंगे जोकि कब्र में लगा होता है। 

चार्ट ने आपको Gravestone Doji दो प्रकार से देखने को मिल सकता हे लेकिन इसमें आपको तीन बातें समान देखने को मिलेगी। 

आपको इनमें open price और close price सामान देखने को मिलेगा।

इनकी ऊपर की डंडी लंबी होती है और इनमें कोई रंग नहीं होता है। 

यह एक bearish candle होती है यानि मंदी की कैंडल होती है। इसका मतलब यह हे कि मार्केट में तेजी खत्म हो चुकी है और अब मंदी आने वाली है। 

यदि आप Gravestone Doji Candlestick को Intraday Trading के chart में देखते हैं तो यह कैंडल चार्ट में high बनाना चाहिए। और यदि आप  इसे Historical Chart (25 Day) में देख रहे हैं तो यह 25 दिन का high बनाना चाहिए। तभी यह बहुत अच्छी तरह से काम करेगा। 

यदि Gravestone Doji Candlestick chart के बीच में बनता हे तो इसका कोई महत्व नहीं रहता है। 

शीर्षक

अब तो आप समझ गए होंगे कि Gravestone Doji Candlestick Kya Hai उम्मीद करता हु। की आपको आज का ये लेख पसंद आया होगा। ऐसे ही इंट्रेस्टिंग जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो और शेयर करें। मिलते हैं अगले पोस्ट में एक नई पोस्ट के साथ।

Thank You…

Evening Star Candlestick Kya Hai

4th Candle: Evening Star Candlestick Kya Hai In Hindi

4th Candle: Evening Star Candlestick Kya Hai In Hindi 

क्या आप जानते हैं कि Evening Star Candlestick Kya Hai in Hindi और यह कैंडल मार्केट में कैसे काम करता है? यदि नहीं जानते हैं तो आज का ये लेख “Evening Star Candlestick Kya Hai in hindi आपके लिए ही है। पिछले आर्टिकल में हमने morning star candlestick क्या है? के बारे में चर्चा की थी यदि आपने वो आर्टिकल नहीं पढ़ा है तो उसे भी जरूर पढ़ लें। आज आप Evening Star Candlestick kya hai in Hindi के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

Evening Star Candlestick Kya Hai in Hindi – इवनिंग स्टार कैंडलस्टीक क्या है? 

Evening star candlestick पैटर्न का ही एक छोटा सा हिस्सा है। जिसका नाम जापान के लोगों ने “शाम का तारा” के नाम पर रखा गया है। शाम का वो तारा जो शाम होने पर सबसे पहले दिखाई देता है उसे शाम का तारा कहा जाता हे। 

Evening Star Bearish Candlestick pattern है इसे आप ये भी कह सकते हैं कि यह मार्केट में मंदी को दर्शाने वाला कैंडलस्टिक पैटर्न है। इसका मतलब होता हे की मार्केट में तेजी खत्म हो गई हे और अब मंडी की शुरुआत होने वाली है। 

Evening star तीन कैंडल्स से मिलकर बनता हे जिसमें – 

पहली कैंडल: यह कैंडल हरे रंग में दिखाई देती हे जोकि बुलिश कैंडल होती है। यह कैंडल लंबी होती है जो तेजी को दिखाती है। 

दूसरी कैंडल: यह कैंडल साइज में छोटी होती है लेकिन इसकी ऊपर और नीचे की डंडी (shadow) बराबर या छोटी बड़ी हो सकती है। इस कैंडल में रंग को कोई भी महत्व नहीं रहता है यानी रंग कोई भी हो सकता है। “Evening star candlestick pattern में इसी कैंडल को तारा (Star) कहा जाता है।”

तीसरी कैंडल: यह कैंडल लाल रंग में दिखाई देती हे जोकि बेयरिश कैंडल होती है यह कैंडल मार्केट में मंदी को दर्शाती है। चलिए अब बात करते हे कि Evening star candlestick pattern कैसे बनता है और इस कैंडल को बनने में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए 

Evening star candlestick pattern कैसे बनता है?

Evening star candlestick pattern की पहली कैंडल हरे रंग की बुलिश कैंडल होना चाहिए। या यूं कहें कि यह तेजी की कैंडल होनी चाहिए। 

इसके बाद जब दूसरी कैंडल बने तो वह पहली कैंडल के close price ऊपर बनना चाहिए यानि gape up open होना चाहिए। इस पैटर्न में ऐसा होना बहुत ही जरूरी होता है। 

इसके बाद जब यह कैंडल close हो तो उस समय वह पहली कैंडल के close price के ऊपर बंद होना चाहिए। यह कैंडल तेजी की हो या फिर मंदी की इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

सीधे शब्दों में कहें तो यह कैंडल पहली कैंडल के ऊपर ही बंद होना चाहिए। 

इसके बाद जो तीसरी कैंडल बनती है तो वह bearish candle होनी चाहिए जो कि लाल रंग की मंदी की होती है। यह कैंडल दूसरी कैंडल के नीचे यानी gape down open होनी चाहिए। यानी अच्छी मंदी की होनी चाहिए। 

इसके बाद जब यह कैंडल close हो तो उस समय यह कैंडल पहली कैंडल के मध्य भाग के पास या पहली कैंडल के open price के ऊपर या नीचे बंद होना चाहिए। यह कैंडल किसी भी स्थिति में पहली कैंडल का low नहीं तोड़ना चाहिए। 

Evening star candlestick pattern का वॉल्यूम 

Evening star candlestick pattern में वॉल्यूम का भी काफी महत्व रहता है इसलिए इसके वॉल्यूम के बारे में भी जान लेना जरूरी होता है। 

Evening star candlestick pattern में पहली कैंडल का जितना वॉल्यूम होता है उससे अधिक दूसरी कैंडल का वॉल्यूम होना चाहिए और इन दोनों से अधिक तीसरी कैंडल का वॉल्यूम होना चाहिए। आसान भाषा में कहें तो तीनों कैंडल्स का वॉल्यूम बढ़ते क्रम में होना चाहिए। यह परफेक्ट evening star होने के लिए महत्वपूर्ण है।

शीर्षक

यहां तक आप Evening Star Candlestick Kya Hai के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे। Candlestick Pattern को समझना बहुत ही आसान है यदि आप थोड़ा समय दें तो। हमारी कोशिश यही रहती है कि हम आपको इस वेबसाइट के माध्यम से आसान से आसान शब्दों में समझाने की कोशिश करें ताकि आपको candlestick pattern समझने में आसानी हो।

आज के इस लेख में हमने आपको Evening Star Candlestick Kya Hai In Hindi के बारे में जानकारी दी । उम्मीद हे कि आपको आज कुछ नया सीखने को मिला होगा । ऐसे ही इंट्रेस्टिंग पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए और कैंडलेस्टिक सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो और शेयर कीजिए। मिलते हैं अगले पोस्ट पर एक नए कैंडलस्टिक के साथ। 

Thank You….